{"_id":"683c84ad447ffa6cd205bc37","slug":"video-of-a-liquor-party-in-medical-superintendent-s-office-goes-viral-in-badaun-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badaun: चिकित्साधीक्षक के कक्ष में शराब पार्टी होने का वीडियो वायरल, टेबिल पर रखी दिखी बोतल और नॉनवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badaun: चिकित्साधीक्षक के कक्ष में शराब पार्टी होने का वीडियो वायरल, टेबिल पर रखी दिखी बोतल और नॉनवेज
Sun, 01 Jun 2025 10:19 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:19 PM IST
सार
वायरल वीडियो में मेज पर रखी खाली बोतल, भगौने में नॉनवेज का शोरबा और हड्डियां खुली पॉलिथीन में दिख रही हैं। मेज पर रखी चिकित्साधीक्षक के नाम की नेम प्लेट पार्टी उन्हीं के कक्ष में होने का संकेत दे रही हैं।
विज्ञापन
मेज पर रखी शराब की बोतल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उझानी में शनिवार देर शाम से शराब पार्टी के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है, यह तो फिलहाल कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो पर गौर करें तो कक्ष में दीवारों पर महापुरुषों की फोटो लगी हैं और कुर्सियां खाली हैं। मेज पर रखी खाली बोतल, भगौने में नॉनवेज का शोरबा और हड्डियां खुली पॉलिथीन में दिख रही हैं। मेज पर रखी चिकित्साधीक्षक के नाम की नेम प्लेट पार्टी उन्हीं के कक्ष में होने का संकेत दे रही हैं। वीडियो वायरल की सच्चाई को लेकर अमर उजाला कोई दावा नहीं कर रहा है, लेकिन इसके वायरल हो जाने के बाद अस्पताल में भी शोर मचा कि पार्टी में ऐसा कोई बाहरी व्यक्ति नहीं कर सकता। इसे लेकर पूछे जाने पर चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि वीडियो बनाकर वायरल करना किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है। अगर किसी ने उनके कक्ष में पार्टी की होती तो वह लोग भी वीडियो में नजर आते। खाली कुर्सियों को देख तो यह लग रहा है कि साजिश के तहत ही खाली बोतल और नॉनवेज का भगौना लाकर रखने के बाद ही वीडियो बनाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद से स्वास्थ्य कर्मियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पहले बीयर पार्टी, फिर हींग बेची... ऐसे भी वीडियो हो चुके हैं वायरल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के सनसनीखेज वीडियो वायरल होना कोई नई बात नहीं है। करीब सात-आठ साल पहले के हालात पर गौर करें तो एक कक्ष में बीयर पार्टी होने का वीडियो भी वायरल हुआ था। उस वक्त वायरल वीडियो में एक कर्मचारी के साथ नर्सिंग स्टॉफ की दो सदस्य भी नजर आई थीं। वीडियो में दिखे तीनों कर्मचारियों का तबादल कर दिया गया था। इसके बाद परिसर में एक चिकित्साधीक्षक का साइकिल पर सवार होकर हींग बेचते किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इस वायरल वीडियो में वह हींग ले लो... जोर-जोर से यह कहते हुए सुने गए थे। हींग बेचने का वीडियो काफी चर्चा में रहा था।
विज्ञापन