फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Video of a fight over land dispute and a rifle attack goes viral

Budaun News: भूमि विवाद में मारपीट, राइफल से प्रहार का वीडियो वायरल

Sun, 09 Feb 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Video of a fight over land dispute and a rifle attack goes viral
घंटाघर के पास राइफल से हमला करता व्य​क्ति। सोत-वीडियोग्रैब - फोटो : पढ़ोरी गांव में आक्रो​शित महिलाओं को समझाती पुलिस।
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर बाजार में रविवार शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाइसेंसी राइफल से जमकर प्रहार किए। वहीं, दूसरे पक्ष ने लाठी डंडे से प्रहार किए। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी राइफल को बरामद कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। राइफल से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय निवासी नदीम के पिता जलाउद्दीन ने शहर के घंटाघर निवासी अनीस पुत्र अतीक अहमद को दस साल पहले एक लाख रुपये में प्लॉट बेचा था। अनीस का प्लॉट पर कब्जा है, लेकिन नदीम की तरफ से उस प्लॉट का बैनामा नहीं कराया जा रहा है। इसको लेकर नदीम और अनीस के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को घंटाघर चौराहे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। मामला तूल पकड़ते ही मारपीट शुरू हो गई। उस दौरान नदीम के हाथ में लाइसेंसी राइफल थी। नदीम ने अनीस पर राइफल से जमकर प्रहार किए। वहीं, अनीस ने नदीम पर लाठी डंडे बरसाए। जमकर हुई मारपीट के चलते बाजार में अफरातफरी मच गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस नदीम और अनीस को पकड़कर कोतवाली ले आई। यहां से दोनों को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस ने राइफल जब्त कर ली है। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि राइफल को बरामद कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed