{"_id":"681918d8f3a45a106d09e564","slug":"victim-women-will-get-all-facilities-under-one-roof-badaun-news-c-123-1-bdn1010-138862-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वन स्टाफ सेंटर का लोकार्पण करते केेन्द्रीय राज्यमंत्री बीएम वर्मा। स्रोत-प्रशा
बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधायक महेश गुप्ता और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जिला अस्पताल में 48.69 लाख रुपये से बने वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि घरेलू व अन्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बेटियों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं यहां मुहैया कराई जाएंगी। निःशुल्क विधिक सहायता व काउंसलिंग भी यहां उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने बेटियों एवं महिलाओं को लगातार सम्मान देने का कार्य किया है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, डीपीओ अभय कुमार, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर प्रतीक्षा मिश्रा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
अबतक अस्थाई तौर पर चल रहा था वन स्टॉप सेंटर
अबतक जिला महिला चिकित्सालय में अस्थाई रूप से संचालित हो रहे वन स्टॉप सेंटर में 997 बेटियाें व महिलाओं को अल्पवास मिला और 1577 की काउंसलिंग की गई।
ऐसा होगा जिला अस्पताल का वन स्टॉप सेंटर
डीएम अवनीश राय ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में केंद्र प्रशासक कक्ष, रसोई घर, चिकित्सा कक्ष, केस वर्कर कक्ष, पुलिस सहायता कक्ष, परामर्शदाता कक्ष, विधिक परामर्श कक्ष, स्नानघर व शौचालय, अल्पवास को चार बेड, केंद्र प्रशासक के दो आवास बनाए गए हैं।
विज्ञापन
-- --