फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   VHP workers staged a protest against religious conversions and illegal encroachments in Budaun

Budaun: विहिप कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण और अवैध कब्जों के खिलाफ किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

Sat, 18 Apr 2026 05:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 18 Apr 2026 05:01 PM IST
सार

बदायूं में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शनिवार को जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों और सुनियोजित षड्यंत्रों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने असामाजिक तत्वों पर देश की सामाजिक संरचना और आंतरिक सुरक्षा को चुनौती देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
VHP workers staged a protest against religious conversions and illegal encroachments in Budaun
विहिप और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मालवीय आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कथित जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों और सुनियोजित षड्यंत्रों के विरोध में आवाज उठाई। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व देश की सामाजिक संरचना और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन रहे हैं। जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कहा कि यह केवल चेतावनी नहीं, बल्कि एक गंभीर संकट का संकेत है। संगठित रूप से समाज की आस्था, संस्कृति और सामाजिक संरचना पर प्रहार किए जा रहे हैं, जिन्हें अब अनदेखा नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


धर्मांतरण और अवैध कब्जों का मुद्दा उठाया 
प्रांत गौ रक्षा प्रमुख संजीव प्रजापति ने विभिन्न राज्यों में सामने आए मामलों का हवाला दिया। उन्होंने युवतियों को निशाना बनाकर शोषण, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाओं का जिक्र किया। सार्वजनिक, सरकारी भूमि और रेलवे विभाग की जमीन पर अवैध कब्जों को भी कानून-व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बताया गया। इसके अतिरिक्त, कुछ क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजातीय समाज की बालिकाओं के साथ शोषण की घटनाओं का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मातृ शक्ति संयोजिका प्रतिभा गुप्ता ने ऐसी आपराधिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सार्वजनिक और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे तत्काल हटाने पर जोर दिया। जबरन धर्मांतरण और शोषण की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून लागू करने की भी मांग की गई। इस प्रदर्शन में जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed