फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicles were stuck in traffic jams for hours on Dussehra.

Budaun News: दूज पर शहर में जाम में घंटों फंसे रहे वाहन

Fri, 24 Oct 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were stuck in traffic jams for hours on Dussehra.
शहर में लगा जाम। संवाद - फोटो : 1
बदायूं। भैया दूज पर शहर पूरी तरह से जाम के हवाले रहा। पुलिस लाइन चौराहा, लावेला चौक, कचहरी तिराहे, जेल तिराहा, इंदिरा चौक, दातागंज तिराहा, नवादा तिराहे, लालपुल पर दिन में कई बार जाम लगता रहा। चौराहों-तिराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल को तैनात पुलिस वाले भी कहीं दिखाई नहीं दिए। इसके चलते घंटों लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


भैया दूज पर अधिकांश लोग अपने-अपने वाहनों से ससुराल जाने के लिए निकले तो शहर के पुलिस लाइन चौराहे से लेकर नवादा चौराहे तक जाम के हालात बन गए। यहां कई घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। उसके बाद भी दिन भर वाहन रेंगते नजर आए। शहर में कई बार सभी मुख्य रोड पर जाम लगा। वाहनों की लंबी लाइनें थीं, जिन्हें पास कराने में ट्रैफिक पुलिस वाले भी दिखाई नहीं दिए। जाम में वाहनों में बैठे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। शाम करीब चार बजे तक शहर में जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन



पुलिस लाइन चौराहे पर डग्गामार वाहनों ने लगाया जाम
शहर के पुलिस लाइन चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती हाेने के बाद भी डग्गामार वाहनों की खासी भीड़ रही। यहां वाहनों ने ऐसा जाम लगाया कि लोगों को निकलना भी मुश्किल हो गया। रोडवेज की बसें तक इस जाम में फंसकर रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवादा चौराहे पर पैदल यात्री भी नहीं निकल सके
नवादा चौराहे का हाल ऐसा था कि पैदल जाने वाले लोग भी आसानी से नहीं निकल पा रहे थे। वाहनों की लंबी कतारों ने लोगों को दिक्कत में डाल दिया। वाहनों की लाइन करीब दो घंटे तक लगी रही। इस दौरान न तो पुलिस कर्मी दिखाई दिए और न ही यातायात पुलिस कर्मी।



भैया दूज पर जाम न लगे इसके लिए पुलिस कर्मियों व यातायात कर्मियों को हर चौराहे पर लगाया गया था। अगर कोई ड्यूटी से नदारद रहा है तो इसकी जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं

शहर में लगा जाम। संवाद

शहर में लगा जाम। संवाद- फोटो : 1

शहर में लगा जाम। संवाद

शहर में लगा जाम। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed