फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicles stuck in traffic jam in front of Mandi on Bareilly-Mathura Highway

Budaun News: बरेली- मथुरा हाईवे पर मंडी के सामने जाम में फंसे वाहन

Wed, 29 Oct 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck in traffic jam in front of Mandi on Bareilly-Mathura Highway
आंबेडकर पार्क से लावेला तक जाम में फंसे वाहन। संवाद
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने अनाज लदे वाहनों की वजह से कई दिन से जाम लग रहा है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे धर्मकांटों की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी गेट की ओर बढ़ीं तो ट्रकों समेत यात्री वाहन भी फंस गए। जाम करीब डेढ़ घंटे तक रहा। इस दौरान मंडी के आसपास वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में पहुंचने से पहले धान की तौल कराने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन हाईवे किनारे के धर्मकांटों के आसपास लग गई। उनके आड़े-तिरछे खड़े होने के कारण जाम में यात्री वाहन भी फंस गए। जाम लगने की सूचना पर कोतवाली और यातायात पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने हालात पर गौर करने के बाद पहले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का मंडी परिसर में प्रवेश कराया, फिर हाईवे से होकर वाहनों को निकलवाना शुरू कर दिया। चश्मदीद दुकानदार हरीओम ने बताया कि सुबह में करीब एक घंटे तक स्थिति ज्यादा खराब रही। पूर्वाह्न में पुलिस कर्मियों ने एक ओर के वाहनों को रोकर हाईवे की दूसरी लेन पर आवागमन सुचारू रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मंडी के सामने हाईवे पर पिछले कई दिनों से जाम लग रहा है। त्योहार के बाद धान समेत बाजरा की आवक बढ़ जाने से धर्मकांटों के आसपास ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हो जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके चलते करीब डेढ़ सप्ताह से जाम का झंझट बना रहता है।


मंडी में प्रवेश द्वार के पास का धर्मकांटा सही हुआ

कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में किसानों के अनाज की तौल के लिए प्रवेश और निकास द्वार के पास दो धर्मकांटे हैं। करीब पांच महीने पहले प्रवेश द्वार के पास का धर्मकांटा खराब हो गया था, जिसे बरेली से आई इंजीनियरों की टीम ने सही कर दिया है, बावजूद इसके उस पर किसानों के अनाज लदे वाहनों की तौल शुरू नहीं हो सकी है। जाम की वजह से परेशान किसानों में मौसमपुर के सोमेंद्र और रनऊ के चंद्रपाल ने बताया कि मंडी समिति प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता। मंडी प्रशासन की वजह से हाईवे पर जाम लगता है और जिम्मेदार किसानों को ठहरा दिया जाता है।






शहर में पूरे दिन बने रहे जाम के हालात



बदायूं। शहर में मंगलवार को जाम की समस्या से लोग परेशान रहे। आंबेडकर पार्क, पुलिस लाइन चौराहा, दातागंज तिराहा और नवादा चौकी पास, कचहरी के पास सबसे ज्यादा समस्या रही।




शहर में जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शा बने हुए हैं। इन पर किसी प्रकार का अंकुश विभाग नहीं लगा पा रहा है। अगर शहर में इनका रूट तय हो जाए तो जाम से निजात मिलने की उम्मीद है, जो कि फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा। इसकी वजह से ही रोडवेज बस स्टैंड से लेकर आंबेडकर पार्क, जिला अस्पताल के सामने समेत बाजार में दिनभर जाम लग रहा है। वहीं सुभाष चौक, मढ़ई चौक, सराफा बाजार, बड़ा बाजार, छह सड़का, घास मंडी आदि जगह जाम रहा है। संवाद

आंबेडकर पार्क से लावेला तक जाम में फंसे वाहन। संवाद

आंबेडकर पार्क से लावेला तक जाम में फंसे वाहन। संवाद

आंबेडकर पार्क से लावेला तक जाम में फंसे वाहन। संवाद

आंबेडकर पार्क से लावेला तक जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed