{"_id":"68bdd2659a7fc0728a031f95","slug":"vehicles-stuck-for-two-hours-due-to-jam-in-kachla-badaun-news-c-123-1-sbly1035-146523-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला में जाम लगने पर दो घंटे तक फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला में जाम लगने पर दो घंटे तक फंसे वाहन
विज्ञापन
कछला में पितृपक्ष पूर्णिमा पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
उझानी/ कछला। श्राद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बरेली-मथुरा हाईवे की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। ट्रैक्टर- ट्रॉलियों समेत डग्गामार वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया गया तो प्रात: 10 बजे से जाम में वाहनों का फंसना शुरू हो गया। दिक्कत तो दोपहर बाद तक देखने को मिली, लेकिन दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा।
कछला गंगाघाट बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे है। 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के घाट पर पहुंचने के अनुमान के साथ ही उनके वाहनों की संख्या भी कम नहीं रही। श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डग्गामार वाहनों को सुबह में ही सड़क किनारे खड़ा करा लिया गया। चश्मदीद संजय ने बताया कि जाम की शुरूआत प्रात: 10 बजे से हो गई। कछला होकर बरेली और मथुरा रोड पर चलने वाली रोडवेज बसों और ट्रकों की आवाजाही बढ़ने से जाम में फंसे वाहनों की संख्या में इजाफा हो गया।
दोपहर 12 बजे तक जाम में फंसे वाहनों के बीच से होकर बाइक सवार भी नहीं निकल पाए। यातायात और कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने की काफी मशक्कत की। अपराह्न करीब एक बजे वाहनों का धीरे-धीरे निकलना शुरू हुआ तो रोडवेज बस में सवार यात्रियों ने राहत महसूस की।