फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicles loaded with corn are standing, avoid passing in front of the market in the morning

Budaun News: मक्का लदे वाहन खड़े हैं, सुबह में मंडी के सामने से गुजरने से बचें

Sun, 23 Jun 2024 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vehicles loaded with corn are standing, avoid passing in front of the market in the morning
उझानी में मंडी गेट के पास फिर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर सफर के दौरान सुबह सात से 10 बजे तक यहां होकर निकलना है तो करीब एक सप्ताह के लिए अपने शेड्यूल में थोड़ा परिवर्तन कर लें। इन तीन घंटे के दौरान मंडी के सामने से निकले तो जाम में फंस जाओगे। शनिवार को भी जाम की वजह से वाहन सवार लोगों को मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के बीच फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति तिराहे के सामने सुबह सात बजे से ही एक बार फिर मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलियां पहुंचने लगीं हैं। इनकी संख्या में इजाफा हुआ तो हाईवे किनारे स्थित धर्मकांटों के सामने जाम लग गया। सबसे ज्यादा दिक्कत मंडी से बाईपास की ओर आने-जाने वाले वाहन सवार लोगों और ड्राइवरों को हुई।
विज्ञापन

तिराहे से करीब नौ सौ मीटर दूर आंबेडकर चौराहे तक बसों और ट्रकों समेत कार आदि की कतार लग गई। दूसरी तरफ वेयर हाउस गोदाम तक ऐसा ही माहौल देखने को मिला। जाम में फंसे वाहन चालकों में इब्राहीम ने बताया कि जाम की वजह से उनका ट्रक 40 मिनट में बाईपास पर पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए ई-रिक्शा से परिवार की महिलाओं के साथ निकले कस्बे के चंद्रपाल ने बताया का कहना है कि जाम तो रोजाना लग रहा है। पहले से पता होता तो किसी और संपर्क मार्ग से कछला की तरफ चले जाते। इसके विपरीत गल्ला व्यापारी उपेंद्र शर्मा कहते हैं कि मंडी में मक्का की आवक रहने तक तिराहे पर खासकर सुबह सात से प्रात: 10 बजे तक आवागमन प्रभावित रहने का अंदेशा है। मंडी में रोजाना तीन- चार सौ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही बनी हुई है।

12 किमी दूरी अधिक, पर मुजरिया-वितरोई होकर सफर आसान
बरेली-मथुरा हाईवे पर उझानी होकर सफर के दौरान उझानी मंडी के सामने तिराहे पर खासकर सुबह में जाम से रूबरू नहीं होना है तो वैकल्पिक रास्ते का चयन किया जा सकता है। बदायूं की ओर से कासगंज के रास्ते मथुरा या फिर एटा-आगरा तक सफर करना है तो उझानी आंबेडकर चौराहे से मुजरिया के रास्ते वितरोई मोड़ से हाईवे पर पहुंचेंगे। ऐसा ही वितरोई से मुजरिया होकर उझानी आएं या फिर हाईवे पर बिना रुकावट दौड़िए। सिर्फ 12 किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी होगी, लेकिन मंडी तिराहे पर जाम का झमेला नहीं मिलेगा।


मंडी के पास मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से सुबह में आवागमन में दिक्कत आ जाती है, लेकिन पुलिस कर्मी आवागमन व्यवस्था सुचारू रख रहे हैं। वाहन चालकों को लाइन में होकर ही निकलना चाहिए। इसके बाद जाम भी नहीं लगेगा। - मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक

उझानी में मंडी गेट के पास फिर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

उझानी में मंडी गेट के पास फिर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed