फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicle hit bike on highway, one dead, two injured

Budaun News: हाईवे पर वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, एक की मौत, दो घायल

Wed, 11 Dec 2024 10:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:07 AM IST
विज्ञापन
Vehicle hit bike on highway, one dead, two injured
मृतक नीरेश यादव का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित शेखपुर चौराहे के पास सोमवार की रात करीब 12 बजे बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इसमें बाइक पर सवार तीन युवकों से में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक गल्ला मंडी के सामने स्थित मैरिज लॉन से दावत खाकर अपने घर के लिए लौट रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या एक तहसील रोड निवासी नीरेश यादव (35) अपने दो साथियों राजेंद्र और सुमित के साथ गल्ला मंडी के सामने एक मैरिज लॉन में आयोजित शादी समारोह से दावत खाकर बाइक से वापस घर जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर स्थित शेखपुर चौराहे के पास पहुंचे। विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त कर रही पुलिस ने रात को करीब 12 बजे देखा कि तीन युवक खून से लथपथ सड़क किनारे पड़े हैं। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा। जहां नीरेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही घायल सुमित और राजेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने मृतक नीरेश यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नीरेश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
--
फोटो---27

घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत
बदायूं। थाना वजीरगंज क्षेत्र में सोमवार को दो बाइकों में हुई भिड़ंत में घायल हुए ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना वजीरंगज क्षेत्र के गांव सहावर खेड़ा निवासी राधेश्याम (46) खेतीबाड़ी करते थे। सोमवार को वह सैदपुर से अपनी दवा लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही राधेश्याम गांव सहावर खेड़ा मोड़ पर पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई थी। हादसे में राधेश्याम के अलावा दूसरी बाइक पर सवार बब्बू निवासी गांव दुधौनी थाना बिल्सी, विकास व पप्पू घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी सैदपुर पर भर्ती कराया। जहां से राधेश्याम को बरेली रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया वह लोग राधेश्याम को लेकर बरेली पहुंचे। जहां मंगलवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद

मृतक नीरेश यादव का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा

मृतक नीरेश यादव का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed