फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vegetable vendor injured in tractor collision dies during treatment.

Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत

Fri, 03 Jul 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor injured in tractor collision dies during treatment.
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर 27 जून को ट्रैक्टर की टक्कर से घायल लोडर वाहन सवार सब्जी उत्पादकों में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा छतुइया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ था। कासगंज जिले में ढोलना थाना क्षेत्र के गांव कोटरा निवासी किसान बरेली की थोक मंडी में सब्जी बेचकर लोडर वाहन से लौट रहे थे। लोडर को सामने से मक्का से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी। हादसे में लोडर वाहन चालक समेत 12 किसान घायल हो गए थे। घायलों में तालेवर (60) को राजकीय मेडिकल कॉलेज से रेफर कराके परिजन आगरा ले गए, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक तालेवर के बेटे प्रमोद कुमार समेत परिवार के लोग बुधवार शाम कोतवाली आए। उन्होंने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही उजागर की। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया था। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है। वह कासगंज का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल मदनलाल, धर्मेंद्र, ताराचंद्र और रतन सिंह का अभी इलाज चल रहा है। इधर, उझानी सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed