फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vediography will be done of those election whose booth is count in most critical category

मोस्ट क्रिटिकल बूथों पर मतदान की कराई जाएगी वीडियोग्राफी

Tue, 29 Sep 2015 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं Updated Tue, 29 Sep 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
vediography will be done of those election whose booth is count in most critical category
पंचायत चुनाव के तहत यहां ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे चरण में मतदान होना है। कोतवाली क्षेत्र में कुल 88 केंद्रों पर 148 बूथ बनाए गए हैं। प्लस श्रेणी के मोस्ट क्रिटिकल छह केंद्रों से एक दर्जन बूथ जुड़े हैं। गांव रियोनइया, ननाखेड़ा, तेहरा, नगला तैय्यबपुर, फतेहपुर और बुर्रा फरीदपुर में मतदान के दौरान वीडियो कैमरा लगवा कर वोटिंग कराए जाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मोस्ट क्रिटिकल 18 केंद्रों पर भी पुलिस का विशेष पहरा रहेगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 19 और 45 केंद्र सामान्य श्रेणी में हैं। सामान्य श्रेणी कें केंद्र चिन्हित करते वक्त पुलिस ने हालात पर भी गौर किया है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे ब्लॉक क्षेत्र को चार कलस्टर में विभाजित किया गया है। तीन कलस्टर स्थानी कोतवाली क्षेत्र तो कलस्टर थाना सिविल लाइंस बदायूं के क्षेत्र शामिल है। मतदान को लेकर महीना भर से तैयारियों में जुटी कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों अभियान चलाकर अवैध शराब के धंधेबाजों पर भी शिकंजा कसा। कोतवाल देवराज राठी के मुताबिक- अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गाइडलाइन मिल चुकी है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस फोर्स की डिमांड भी की गई है। ऐसे केंद्र जहां बूथों की संख्या चार या चार से अधिक है, वहां पर सब इंसपेक्टर भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

दो हजार लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
उझानी। पुलिस ने पंचायत चुनाव को लेकर कोतवाली में करीब दो हजार लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। गैंगस्टर के एक मामले में आपराधिक प्रवृत्ति के 10 लोगों के अलावा 16 असामाजिक तत्वों पर गुंडा एक्ट की संस्तुति कर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र से जुड़े 126 हिस्ट्रीशीटरों में पुलिस ने 60 को सक्रिय मानते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की है। यहीं नहीं कि मंगलवार शाम तक पुलिस ने अधिकतर लाइसेंस धारकों के असलाह भी जमा करा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed