{"_id":"5f4d56cb8ebc3e2ac0581ecd","slug":"vedio-viral-badaun-news-bly4181923122","type":"story","status":"publish","title_hn":"उघैती थाने के एक और दरोगा पर गिरेगी गाज, प्रकाश में आया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उघैती थाने के एक और दरोगा पर गिरेगी गाज, प्रकाश में आया नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वायरल वीडियो के मामले में उघैती एसओ और दो सिपाहियों के बाद एक दरोगा का नाम भी पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया है। बताते हैं कि ये दरोगा ही एसओ राकेश चौहान का काम कर था। एसओ जो भी जिम्मेदारी सौंपते थे, दरोगा उसे बखूबी निभाता था। फिर चाहे मामलों में फेरबदल, एफआईआर, चार्जशीट या फिर तहरीर का सौदा करने का मसला ही क्यों न हो। इस दरोगा के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।
एसओ का वीडियो वायरल होने के बाद वैसे तो पूरा उघैती थाना शक के दायरे में आ चुका है, अब इसमें किस-किस पर गाज गिरेगी या कौन बचेगा, ये जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल, पूरे थाना स्टाफ में खलबली मची हुई है। हर एक दरोगा-सिपाही सकते में है और डरा हुआ है कि कहीं उस पर गाज न गिर जाए। अब तक एसओ और दो सिपाहियों को सस्पेंड किया जा चुका है। उनके अलावा एक और दरोगा का नाम प्रकाश में आ रहा है। बताते हैं कि ये दरोगा ही एसओ के सारे अवैध काम करता था। मामले में सौदा होने के बाद एसओ इसी दरोगा को पूरी जिम्मेदारी सौंपते थे। उसके बाद दरोगा ही उस कार्य को अंजाम तक पहुंचाता था। वायरल वीडियो ने इसकी भी पुष्टि की है कि दरोगा और एसओ की खूब जम रही थी। थाना स्तर से जो अवैध कार्य कराए जा रहे थे। उनमें दोनों की पूरी भागीदारी थी। थाने पर जो पार्टी आई थी और वीडियो बनाया था, उसमें एसओ एक दरोगा से ये कहते सुने गए थे कि ये लोग देशी घी देने को तैयार हैं। इनका काम हो जाना चाहिए। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। दरोगा के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
मूसाझाग थाने में आरोपियों को बैठाने पर बढ़ती थी रकम
मूसाझाग। उघैती थाने से सस्पेंड हुए एसओ राकेश चौहान वर्ष 2018 में मूसाझाग थाने में तैनात थे। उस समय एक मामला काफी चर्चा में आया था। वहां पुलिस ने जमकर बेगुनाहों को थाने ला-लाकर कमाई की थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने एक किशोरी के मर्डर केस का खुलासा किया था। तब पुलिस ने कई बेगुनाहों को थाने लाकर बैठा दिया था। जबकि कातिल ने स्वयं कबूल कर लिया था कि उसने किसके साथ मर्डर किया था। बताते हैं कि इस दौरान मोटी कमाई की गई थी।
विज्ञापन
- उघैती थाने के मामले में अभी जांच चल रही है। एसओ और दो सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है। उनके खिलाफ और कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनके खिलाफ कार्रवाई जाएगी। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात