फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vasant Panchami celebrated with enthusiasm in the district

Budaun News: जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई वसंत पंचमी

Thu, 15 Feb 2024 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami celebrated with enthusiasm in the district
बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद
बदायूं। जिले में वसंत पंचमी धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्कूल, कॉलेजों में वसंत पंचमी पर यज्ञ समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रघुनाथ मंदिर में वसंतोत्सव पर फूलों की होली खेली गई। हेमंत आहूजा ने रामचरित मानस की चौपाइयां सुनाईं। श्री गुरु नानक जूनियर हाईस्कूल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, प्रधानाचार्या नीलम अग्रवाल ने मां शारदे के जन्म की पौराणिक कथा सुनाई। गायत्री शक्तिपीठ व आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव, शिवंवदा सिंह, पूनम ने वेदमंत्रों से यज्ञ संपन्न कराया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।
इस मौके पर नत्थू लाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, कालीचरण पटेल, नरदेव शर्मा, राजेश्वरी आदि मौजूद रही। द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यज्ञ हुआ। इसमें विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मणिकांत वैश्य, व्यवस्थापक मनीष सिंघल आदि मौजूद रहे। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति के नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उसावां। पंडित रामरक्षपाल शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन किया। प्रधानाचार्य अशोक शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को वसंत पंचमी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विद्या मंदिर संरक्षक रमेशचंद्र मिश्रा शास्त्री, पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता, रामकुमार मिश्रा, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

बिरूआबाड़ी मंदिर में ठाकुर जी का दुग्ध अभिषेक करते ट्रस्ट के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed