{"_id":"6171b77c0636932aa45c02a2","slug":"valmiki-ramayana-is-the-concept-of-ideal-society-badaun-news-bly463685853","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श समाज की अवधारणा है वाल्मीकि रामायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श समाज की अवधारणा है वाल्मीकि रामायण
विज्ञापन
बिल्सी में वाल्मीकि जयंती पर पुष्प अर्पित करते पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो में बृहस्पतिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय समेत अन्य ने वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने पालिकाध्यक्ष को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सभ्य समाज के निर्माण में काफी मददगार साबित हो रही है।
इस मौके पर विजय वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, लवकुमार वार्ष्णेय, विनोद पालीवाल, प्रीतम बाबू, वैभव चौहान, दीपक वाल्मीकि, पप्पू चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
महर्षि वाल्मीकि के विचार जीवन में उतारने की सलाह
उझानी। महर्षि वाल्मीकि सेना के तत्वावधान में बुधवार रात आयोजित कार्यक्रम में लोगों को वाल्मीकि भगवान के विचार जीवन में उतारकर समाजसेवा करने का संकल्प लिया गया।
वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम शुरू होने पर प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह और ईओ जयप्रकाश यादव ने लोगों को सच्चाई के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कहा कि महर्षि वाल्मीकि सभी के आदर्श हैं। वाल्मीकि सेना के प्रदेश सचिव गौरव बाबू कल्यान ने अतिथियों को सम्मानित किया। बच्चों ने भजन सुनाए। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर झाऊलाल, विशन कुमार, गौरव, भगवान दास, मुन्नी देवी, विकेश कुमार, पवन कुमार, विनीता, रामपाल, सतीश कुमार और जौहरी लाल आदि मौजूद थे। संवाद