फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vaishnavi was chosen as Hariyali Teej Queen

Budaun News: वैष्णवी को चुना गया हरियाली तीज क्वीन

Sat, 26 Jul 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavi was chosen as Hariyali Teej Queen
स्काउट भवन में प्रतिभागियों को सम्मानित करते संजीव कुमार।स्रोत:स्वयं
बदायूं। स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र में हरियाली तीजोत्सव हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को मनाया गया। इसमें मेहंदी लगाओ और राखी सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। वैष्णवी को उनकी आकर्षक प्रस्तुति और पारंपरिक परिधान के आधार पर हरियाली तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

मेहंदी सजाओ में केदारनाथ काॅलेज की वैष्णवी पटेल हरियाली तीज क्वीन बनी। नंदनी मौर्य व शीतल कश्यप ने द्वितीय और नेहा कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राखी प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की अनुष्का व रेनू प्रथम स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इससे पहले स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार बच्चों में आत्म विश्वास जगाते हैं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि हरियाली तीजोत्सव पर्व प्रकृति की हरियाली, सौंदर्य और नवजीवन का प्रतीक है। ऋतु परिवर्तन का स्वागत करता है, बल्कि स्त्री शक्ति, प्रेम और समर्पण की भावना को भी प्रकट करता है। इस मौके पर मुस्कान, रोशनी, उर्वशी, नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed