{"_id":"66b3c545795f412fae055fa4","slug":"vaishnavi-selected-for-roller-skating-competition-will-be-held-in-italy-badaun-news-c-123-1-sbly1035-123741-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वैष्णवी का रोलर स्केटिंग में चयन, इटली में होगी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वैष्णवी का रोलर स्केटिंग में चयन, इटली में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन
वैष्णवी शर्मा।
उझानी। बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में शिक्षारत छात्रा वैष्णवी शर्मा का चयन भारत की रोलर स्केटिंग टीम में हुआ है। प्रतियोगिता इटली में 27 अगस्त से शुरू हो रही है। वह गर्ल्स रोलर स्केटिंग की भारतीय टीम में उप कप्तान होंगी।
कृष्णा कॉलोनी निवासी वैष्णवी शर्मा के पिता गोपाल शर्मा हैं। मां प्रीति शर्मा रोलर स्केटिंग से जुड़ी हैं। फिलहाल, प्रीती रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया में यूपी की कोच हैं। वैष्णवी को उन्होंने ही सिखाया है। बकौल प्रीति- वैष्णवी बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में बीए पहले सेमेस्टर की छात्रा है। वैष्णवी स्केटिंग में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक प्राप्त कर चुकीं हैं। प्रीति ने बताया कि प्रतियोगिता पांच सितंबर तक चलेगी। रोलर स्केटिंग की 15 सदस्यीय गर्ल्स टीम में वह उप कप्तान होंगी। कप्तान महाराष्ट्र की श्रुतिका चुनी गईं हैं।
विश्व स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन हो जाने से खुश वैष्णवी ने इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय अपनी मां प्रीति समेत परिवार के लोगों में दादा राकेश शर्मा को भी दिया। वैष्णवी को टीम के अच्छे प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बता दें कि रोलर स्केटिंग में पांच खिलाड़ी एक साथ प्रतिभाग करते हैं। टीम में यूपी से वैष्णवी के अलावा मेरठ जिले की दो खिलाड़ी भी शामिल हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीरज रस्तोगी और सूचना अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि वैष्णवी ने कॉलेज का भी नाम रोशन किया है। वह पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन करेगीं।
वैष्णवी की उपलब्धि
- प्रथम स्थान, 59वें नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप- 2021, मोहाली।
- द्वितीय स्थान, ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप- 2022, मोहली।
- प्रथम स्थान, नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप- 2022, बंगलुरू।
- द्वितीय स्थान, नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप- 2023, पूना।
- द्वितीय स्थान, नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप- 2023, चेन्नई।
- प्रथम स्थान, नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप- 2024, नोएडा।