फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vaccination

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने को अब स्कूल-कॉलेजों में शिविर

Tue, 28 Jun 2022 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बदायूं। कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए अब स्कूल कॉलेजों में कैंप लगाए जाने की तैयारी है। स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण 12 से 14 और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई थी।
विज्ञापन

यहां बता दें दूसरे टीके के मामले में स्थिति ज्यादा खराब है। ऐेसे में दूसरे टीके के मामले में प्रगति के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियां कर रहा है। जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में 132485 बच्चों और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 219359 किशोर-किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

टीकाकरण शुरू हुआ था उस समय स्कूल कॉलेज खुले थे। ऐसे में पहले टीके के मामले में तो सही प्रगति है, लेकिन दूसरे टीके के मामले में स्थिति खराब है। 12 से 14 आयु वर्ग में तो अब तक सिर्फ करीब 45 फीसदी बच्चों को ही दूसरा टीका लगाया जा सका है। 15 से 17 आयु वर्ग में दूसरे टीके की प्रगति 75 फीसदी के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्कूल-कॉलेज खुलने लगे हैं। टीकाकरण की स्थिति में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग स्कूल-कॉलेजों में कैंप लगाकर फिर से टीकाकरण शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसी सप्ताह से स्कूल कॉलेजों में कैंपों का आयोजन किया जाना है। ऐसे स्कूलों से सूचनाएं भी मांगी गई हैं जहां दूसरे टीके से छूटे बच्चों और किशोर-किशोरियों की संख्या ज्यादा है।

-
स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण बच्चों और किशोर-किशोरियों के टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई थी। अब स्कूल-कॉलेज खुलने लगे हैं। टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में कैंप लगाकर टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
-डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed