{"_id":"628551c6a3cf3c349a356894","slug":"vaccination-badaun-news-bly4853261167","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में तेजी, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में तेजी, 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
टीकाकरण करवाती महिला। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना टीकाकरण रफ्तार पकड़ने लगा है। मई के पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान मिशन इंद्रधनुष के चलते टीकाकरण की रफ्तार कम थी। बुधवार को जिले में 96 केंद्रों पर 11 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना का टीका लगाया।
बुधवार को जिले में 96 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाए गए। यहां कुल 11193 लोगों ने टीका लगवाया। बुधवार को 22 लोगों ने बूस्टर डोज दी। 37 लोग ऐसे रहे जिन्होंने पहला टीका लगवाया। दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या 3474 रही। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 4607 किशोर-किशोरियों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसके अलावा 12 से 14 आयु वर्ग में बुधवार को 3063 बच्चों ने टीका लगवाया।
नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि 18 वर्ष आयु वर्ग में दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में लक्ष्य करीब 98 फीसदी पूरा हो गया है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में भी लक्ष्य 90 फीसदी के करीब है। अब स्वास्थ्य विभाग पांच से 12 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी कर रहा है।