फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vaccination

वैक्सीन रखने के लिए नहीं लेना होगा कोल्ड स्टोरेज का सहारा

Wed, 29 Sep 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
vaccination
जिला पशु अस्पताल में बनाया जा रहा कोल्ड कैबिनेट। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पशु पालन विभाग की ओर से हर साल पशुुओं का टीकाकरण होता है। इसके लिए शासन लाखों की संख्या में हर साल विभाग को वैक्सीन मुहैया कराया है। विभाग के पास अब तक इस वैक्सीन को रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। अधिकारियों को कोल्ड स्टोरेज का सहारा लेना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। विभाग दो कोल्ड कैबिनेट बना रहा है जो जल्द ही पूरे हो जाएंगे। इससे विभाग को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में हर साल पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए निशुल्क टीकाकरण किया जाता है। ताकि किसी भी पशु को अकारण बीमारी की वजह से काल के गाल में न समाना पड़े। इसको ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग जिले के पशुओं की संख्या के हिसाब से वैक्सीन भेजते हैं। हर साल शासन से करीब 14 लाख से ज्यादा वैक्सीन भेजी जाती हैं पर विभाग के पास इस वैक्सीन को रखने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में विभाग की ओर से हर साल कोल्ड स्टोरेज का सहारा लिया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने यहां पर दो कोल्ड कैबिनट रूम बनाने का निर्णय लिया था। ऐसे में सदर पशु चिकित्सालय में इसके लिए जगह देखी गई। उन्होंने बताया कि ये कोल्ड कैबिनेट पांच-पांच लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
हर साल जो वैक्सीन शासन की ओर से आती थी। उसके रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। ऐसे में कोल्ड स्टोरेज का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जल्द ही यह निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एके जादौन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed