फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vaccination

एक दिन में 47 हजार से ज्यादा लोगों को लगाया गया टीका

Sat, 18 Sep 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बदायूं। शुक्रवार को जिले में महाअभियान के तहत 311 केद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 47928 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। वहीं 6647 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। शुक्रवार को जिले को वैक्सीन की 22 हजार डोज की सप्लाई मिली है। शनिवार को भी टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से पहले जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, काफी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो पहला टीका लगवाने के बाद समय से दूसरा टीका नहीं लगवाते। शनिवार को दूसरा टीका लगवाने वालों को विशेष प्रबंधों के साथ सभी सीएचसी और पीएचसी पर दूसरे टीका के लिए अलग से टीमें भी लगाई गई हैं। शनिवार को दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ।
विज्ञापन

सैदपुर सीएचसी के तहत 21 केंद्रों पर शुक्रवार को कुल 2760 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने वजीरगंज मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना के साथ लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. फिरासत हुसैन ने बताया टीकाकरण के साथ केंद्रों पर बुखार पीड़ितों की जांच और दवाओं का वितरण भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed