फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vaccination

वैक्सीन की किल्लत से दूसरी डोज वालों के सामने आ रही समस्या

Tue, 27 Apr 2021 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
vaccination
बदायूं। कोरोना वैक्सीन की किल्लत के बीच पहली बार टीकाकरण कराने वालों के साथ ही वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों के सामने भी समस्या आ रही है। गौर करने वाली बात यह है कि जिले में अब तक 1.54 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है, लेकिन इनमें 20274 लोगों को ही दूसरी डोज दी जा सकी है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि लोगों को समय से दूसरी डोज मिल रही है।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले चरण में निजी और सरकारी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन कर्मियों का टीकाकरण किया गया। इसके बाद 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

अब तक जिले में 1.54 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें 20274 लोगों को ही दूसरी डोज दी जा सकी है। कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 42 से 56 और कोवैक्सीन की 28 से 42 दिन के बीच दी जानी है। ऐसे लोगों की काफी संख्या है जो पहली डोज ले चुके हैं और दूसरी डोज के लिए भटक रहे हैं। दरअसल, लगातार वैक्सीन की कमी बनी हुई है। शासन ने पहले जिले को प्रतिदिन 11 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया था, लेकिन बाद में वैक्सीन की कमी के चलते लक्ष्य को घटाकर छह हजार कर दिया गया। वैक्सीन की कमी के चलते प्रतिदिन छह हजार लोगों को भी टीका नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन की उपलब्धता के समय जिले में टीकाकरण केंद्रों की संख्या 160 तक पहुंच गई थी, लेकिन अब केंद्रों की संख्या कम हो रही है। 11 से 14 अप्रैल तक चले टीकाकरण महोत्सव के दौरान भी वैक्सीन की कमी के चलते लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण नहीं हो सका था। अब एक मई से 45 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण शुरू होना है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है। जल्द सप्लाई मिलने की उम्मीद है।
किसी भी जिले में ली जा सकती है दूसरी डोज
अगर कोई व्यक्ति वैक्सीन की पहली डोज ले चुका है और किसी कारण वह जिले में नहीं है तो देश-प्रदेश के किसी भी जिले में वह दूसरी डोज ले सकता है। इसके लिए उसके पास वैक्शीनेशन के समय दिया गया मोबाइल नंबर और पहचान पत्र होना चाहिए। वैक्सीनेशन के समय टीकाकरण केंद्र पर एक प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। यह प्रमाण पत्र भी उसके पास होना चाहिए। जिन लोगों ने निजी अस्पतालों में 250 रुपये भुगतान कर पहली डोज ली है वह निजी अस्पताल में 250 रुपये का भुगतान करके दूसरी डोज ले सकते हैं।

अब तक जिले में 1.54 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें 20274 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। वैक्सीन की उपलब्धता कुछ कम है, ऐसे में टीकाकरण केंद्रों की संख्या कम की गई है। दूसरी डोज सभी को समय से लगे इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस तरह की शिकायत नहीं मिल रही हैं कि दूसरी डोज के लिए किसी को परेशानी हो रही है। - डॉ. मोहम्मद असलम, डीआईओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed