{"_id":"65b1770f8568d9115207bef7","slug":"uttar-pradesh-bar-council-sent-notice-badaun-news-c-123-1-bdn1005-112232-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने जिला बार के पूर्व पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने पांच जनवरी को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें कहा गया था कि वर्ष 2022-23 के अध्यक्ष होतेलाल मौर्य, महासचिव पवन कुमार गुप्ता, एल्डर कमेटी के चेयरमैन महेंद्र पाल गुप्ता, सदस्य जगदीश शरण वर्मा ने एल्डर कमेटी का गलत ढंग से निर्धारण किया है।
योगेंद्र कुमार शर्मा, प्रेमपाल सिंह की वरिष्ठता को नजरअंदाज करते हुए गलत तरीके से कार्य करके चुनाव संपन्न कराने, जिला बार के निर्वाचन में धन का दुरुपयोग आदि कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पर प्रथम दृष्टया संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन शिवकिशोर गौड़ ने एल्डर कमेटी के अध्यक्ष, सदस्य, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, महासचिव को एक फरवरी को सिविल बार एसोसिएशन बुलंदशहर में तलब कर स्पष्टीकरण के साथ आय-व्यय का ब्यौरा मांगा है। नोटिस की प्रति संबंधित पक्ष पर तामील करने के लिए जनपद न्यायाधीश को भी भेजी गई है। संवाद