फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ustad poet Khalid Nadeem is no more, he was undergoing treatment in Aligarh

Budaun News: उस्ताद शायर खालिद नदीम नहीं रहे, अलीगढ़ से चल रहा था इलाज

Sun, 22 Jun 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ustad poet Khalid Nadeem is no more, he was undergoing treatment in Aligarh
खालिद नदीम का फाइल फोटो।
बदायूं। उर्दू अदब का एक सितारा हमेशा के लिए रुखसत हो गया। नामचीन शायर खालिद नदीम बदायूंनी का शनिवार को निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। उनका लंबे समय से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से इलाज चल रहा था। उनकी पत्नी व एक बेटा हज यात्रा पर गए है, जबकि दो बेटे मुंबई में रहते हैं। दो बेटे बदायूं पहुंच गए और उनको छोटी ज्यारत के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया।
विज्ञापन


खालिद नदीम उन विरले शायरों में से थे, जिन्होंने शायरी को सिर्फ जज्बात की जुबान नहीं, समाज की आवाज बना दिया। उनकी रचनाओं में दर्द भी था, सोच भी, और एक खामोश मगर असरदार प्रतिरोध भी। उनकी कई शायरी चर्चा में रही। उन्होंने सैकड़ों मुशायरों, काव्य-गोष्ठियों और साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। उन्हें आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से भी देशभर में सुना गया। वे दिल्ली, रामपुर, लखनऊ, भोपाल, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के प्रतिष्ठित मंचों पर आमंत्रित किए जाते रहे।
विज्ञापन

--
साहित्य में अलग पहचान थी उनकी



शायर खालिद नदीम बदायूंनी के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खालिद नदीम की शायरी साहित्य नहीं, बल्कि तहजीब, इंसानियत और अदबी जमीर की जिंदा दस्तावेज है। साहित्यकार अशोक खुराना ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने साहित्य में एक पहचान बनाई थी। इस मौके पर सादिक अलापुरी, हमजा नूर ककरालवी, डॉ. दानिश बदायूंनी, डॉ. प्रमोद दर्पण, वासिफ पुसगवी, सुरेंद्र नाज, कासिम बिल्सी, सगीर, अय्यूब बदायूंनी, गाजी मियां सकलैनी, ताहिर सकलैनी आदि थे।

खालिद नदीम का फाइल फोटो।

खालिद नदीम का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed