{"_id":"68f53a83758d8e16f6029038","slug":"upset-over-wifes-departure-to-her-parents-home-man-consumes-poison-dies-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149379-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध एक 20 साल के युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव निवासी देशराज ने अपने बेटे राजपाल की शादी चार साल पहले ग्राम कुंडरा थाना बिनावर में की थी। बताते हैं कि तीन माह पहले पति व पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद राजपाल की पत्नी उसको छोड़कर अपने मायके चली गई थी। तब से वापस नहीं लौटी है।
राजपाल कई बार पत्नी को बुलाने उसके मायके पहुंचा, लेकिन वह नहीं आई। इससे आहत होकर रविवार दोपहर के समय युवक ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे युवक की तबीयत खराब हो गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगे। यह सब होता देख परिजन घबरा गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी मेंं रखवाया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।