फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uproar over death of car driver who returned to Delhi in Budaun

Budaun: दूल्हा-दुल्हन को लेकर दिल्ली लौटे कार चालक की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 02 Sep 2023 04:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 04:13 PM IST
सार

बदायूं के उझानी में एक कार चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह बुकिंग लेकर दिल्ली से लौटा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनका कहना था कि कार चालक की पीटा गया था। 

विज्ञापन
Uproar over death of car driver who returned to Delhi in Budaun
मृतक के परिजन और रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में बुकिंग की कार से परिचित की पत्नी की दिल्ली से विदा कराकर लौटे चालक विकास यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिचित लोग उसे लेकर निजी क्लीनिक पर भी गए थे, लेकिन सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। यह देख दो लोग भाग गए, लेकिन आरोपियों में एक युवक को दबोच लिया गया। 

विज्ञापन


मृतक विकास यादव सहसवान थाना क्षेत्र के गांव लदपुरा निवासी सौदान सिंह का पुत्र था। वह अपनी ईको कार खुद ही चलाता था। कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलासी निवासी दुर्वेश ने अपनी पत्नी की विदा कराने को उसकी कार बुक कराई थी। इसके बाद वह विदा कराके शुक्रवार देर शाम फुलासी लौट आया। बताते हैं कि रात में अचानक ही हालत बिगड़ने पर दुर्वेश समेत तीन लोग उसे लेकर सुकटिया गांव में निजी क्लीनिक पर पहुंचे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भंडारा खाने गए बच्चे के तोड़े दांत: पिता ने नहीं दिया चंदा तो आरोपियों ने मासूम को पीटा; मुंह से बहा खून
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज शुरू होने से पहले ही विकास की मौत हो गई। इसके बाद भनक लगते ही पिता सौदान समेत परिवार के कई लोग सुकटिया पहुंचे तो विकास का शव देख उनके होश फाख्ता हो गए। पिता समेत परिजनों ने विकास की पिटाई से मौत बताकर हंगामा कर दिया। उसी दौरान अफरातफरी के माहौल में दो युवक मौके पर भाग गए। मृतक के परिजनों ने एक युवक को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed