फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uproar by villagers at solar power plant

सौर ऊर्जा प्लांट पर ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 03 Mar 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Uproar by villagers at solar power plant
म्याऊं। ब्लॉॅक क्षेत्र के ग्राम दुबरी हसौरा में लगे सौर ऊर्जा प्लांट पर मंगलवार को किसानों ने हंगामा किया। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने धरना भी दिया और प्लांट संचालकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का गुस्सा देख प्लांट पर मौजूद कर्मचारी कुछ नहीं बोले। बाद में ग्रामीण भी वहां से चले गए।
विज्ञापन

ब्लाक म्याऊं क्षेत्र के ग्राम दुबरी हसौरा में 50 मेगावाट का सौर ऊर्जा का प्लांट निर्माणाधीन है। 1450 बीघा जमीन पर बन रहे इस प्लांट के निर्माण व जमीन खरीदने की जिम्मेदारी और प्लांट लगाने की जिम्मेदारी अवादा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दी गई है। यह कंपनी पूरा प्लांट तैयार करके मालिक को हस्तांतरित करेगी। प्लांट का निर्माण शुरू होने के कुछ दिन बाद से ग्रामीण वहां आए दिन हंगामा करते रहते हैं। मंगलवार को भी कई ग्रामीणों ने प्लांट पर जाकर खूब हंगामा किया, हालांकि बाद में वह ऐसे ही चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed