{"_id":"682e3b26730136a2d0059dbf","slug":"up-board-you-will-have-to-wait-for-15-days-for-the-mark-sheet-badaun-news-c-123-1-bdn1009-139801-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : अंक पत्र के लिए 15 दिन करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : अंक पत्र के लिए 15 दिन करना होगा इंतजार
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश के लिए अंक पत्र चाहिए। इसका परिणाम घोषित हुए करीब एक महीना हो गया है। फिलहाल विद्यार्थियों को अंक पत्र के लिए अभी 15 दिन का और इंतजार करना होगा। जून के पहले सप्ताह में अंक पत्र आने की उम्मीद है।
25 अप्रैल को यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित किया गया था। परिणाम आने के बाद उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने अगली परीक्षा में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले में हाईस्कूल के 29,818 और इंटरमीडिएट के 31063 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिले के कुछ डिग्री कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। वैसे आवेदन के लिए अभ्यर्थी इंटरनेट से निकालकर अंक पत्र लगा रहे हैं। प्रवेश अगले महीने होगा, तब तक उन्हें अंक पत्र उपलब्ध हो जाएगा।
--
नही पड़ेगी लेमिनेशन की जरूरत, धूप और छांव में बदलेगी रंग
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि जून के पहले सप्ताह तक मार्कशीट आने की उम्मीद है। मार्कशीट आते ही स्कूलों में वितरण शुरू करा दिया जाएगा। बताया कि इस बार यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को दिए जाने वाले अंकपत्र व सहप्रमाण पत्र खास होंगे। मार्कशीट न फटेगी और न ही गलेगी। पत्र में लगे विशेष मोनोग्राम का रंग धूप में लाल हो जाएगा और छांव में इसका रंग बदल जाएगा। बताया कि मार्कशीट में फ्लोरोसेंट लोगो और नंबरिंग केवल यूवी लाइट में दिखेगी, ताकि असली व नकली में आसानी से फर्क किया जा सके। मार्कशीट ए-4 आकार की होगी। अंक पत्र पर एक विशेष प्रकार की स्याही का इस्तेमाल किया गया है। इससे चाय, कॉफी या कोई भी पेय पदार्थ गिरने वह खराब नहीं होग। कपड़े से पोछते ही वह आसानी से साफ हो जाएगा। इस अंक पत्र पर लेमिनेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।