फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Board Exam: Number of individual girl students decreased, number of boys increased

यूपी बोर्ड परीक्षा : व्यक्तिगत छात्राओं की संख्या घटी, छात्रों में हुई बढ़ोतरी

Sun, 28 Dec 2025 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 28 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Number of individual girl students decreased, number of boys increased
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फरवरी में प्रस्तावित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 67,945 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। हालांकि, कुल परीक्षार्थियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में कुछ इजाफा हुआ है, लेकिन इस बार व्यक्तिगत छात्राओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है, जो शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष हाईस्कूल में कुल 37,286 और इंटरमीडिएट में 29,653 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल व्यक्तिगत श्रेणी में 83 और इंटरमीडिएट व्यक्तिगत श्रेणी में 923 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। गत वर्ष की तुलना में हाईस्कूल में आठ छात्रों की बढ़ोतरी और इंटरमीडिएट में तीन छात्रों की वृद्धि हुई है। यदि छात्राओं की बात करें तो स्थिति कुछ अलग नजर आती है। हाईस्कूल में 14 छात्राओं और इंटरमीडिएट में 39 छात्राओं के पंजीकरण में कमी दर्ज की गई है। यह गिरावट व्यक्तिगत श्रेणी में अधिक देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जिम्मेदारियां, शिक्षा के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण जैसे कारण छात्राओं की संख्या घटने के पीछे हो सकते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं की घटती संख्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके कारणों की समीक्षा की जाएगी और यदि आवश्यक हुआ तो जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को छात्राओं की शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन-
-जिले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। व्यक्तिगत में छात्राओं की संख्या में गिरावट आई है। इस ओर ध्यान दिया जाएगा। इसकी क्या वजह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लालजी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed