फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Board Exam: Night vision cameras to be installed at all centres

यूपी बोर्ड परीक्षा : सभी केंद्रों पर लगाए जाएंगे नाइट विजन कैमरे

Sun, 09 Nov 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Night vision cameras to be installed at all centres
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरों को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी केंद्रों पर लगाए गए नाइट विजन कैमरे कम से कम 24 घंटे की रिकॉर्डिंग क्षमता वाले होने चाहिए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम जहां पर प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। उन पर निगरानी के लिए हाई-क्वॉलिटी नाइट विजन कैमरे लगेंगे। यह कैमरे 24 घंटे लगातार रिकॉर्डिंग करेंगे और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। रिकॉर्डिंग की बैकअप क्षमता कम से कम एक दिन की अनिवार्य की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच आसानी से की जा सके।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि किसी भी हाल में परीक्षा में नकल या पेपर लीक जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्त होने तक स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर की हर गतिविधि कैमरे की नजर में रहेगी। आवश्यक होने पर रिकॉर्डिंग को समय-समय पर जांच के लिए भी देखा जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता भी बरती जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने कहा परीक्षा को हरहाल में नकल विहीन कराया जाएगा। इसको सभी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed