फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP board exam 2020

यूपी बोर्ड परीक्षा 2020: 2412 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, जेडी ने किया निरीक्षण

Fri, 21 Feb 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
UP board exam 2020
बदायूं। गुरुवार को हाईस्कूल के गृहविज्ञान और इंटर की चित्रकला परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह की पाली में 1363 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे, जबकि दूसरी पाली में 1049 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं जेडी ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, साथ ही नकलविहीन परीक्षा करने के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान और इंटर की चित्रकला की परीक्षा हुई। गृहविज्ञान में 10643 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 9948 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 695 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं सुबह की पाली में इंटर के चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। इसमें 7484 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 6816 ने परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे, साथ ही 668 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। इधर दूसरी पाली में बहीखाता लेखाशास्त्र का पेपर हुआ। इसमें 516 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 497 ने परीक्षा दी, वहीं 19 गैरहाजिर रहे। भूगोल में 2559 में से 2429 ने परीक्षा दी और 130 गैरहाजिर रहे। भैतिक विज्ञान में 12773 में से 11873 ने परीक्षा दी थी, जबकि 900 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

वहीं जेडी प्रदीप कुमार ने सुबह की पाली में शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और इस्लामियां इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर सबकुछ ठीक मिला। हालांकि टीम के सदस्यों ने कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की तलाशी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी स्थिति को देखा। उसके बाद में जेडी ने दूसरी पाली में अब्दुल्लागंज का सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज, असरासी का दाताराम इंटर कॉलेज, निजामपुर का राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को समय से उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन नहीं पहुंचे शिक्षक, शिकायत
बेसिक विभाग का हाल इतना खराब है कि वह कुछ करना ही नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को भी मजाक बना लिया है। 18 फरवरी को यूपी बोर्ड का हिंदी विषय का पेपर था जो सभी परीक्षा केंद्रों पर हुआ। लेकिन कई परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों के नहीं पहुंचने से काफी दिक्कतें हुई। 19 को चुंनिदा सेंटर पर परीक्षा थी। वहीं गुरुवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा हुई। ऐसे में तीसरे दिन भी शिक्षक संबंधित विद्यालय में परीक्षा कराने के लिए नहीं पहुंचे। इससे विभाग की साख खराब हो रही है।

परीक्षार्थी को नहीं दी ‘बी’ कापी
अलापुर के नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज में इंटर की परीक्षा दे रहे छात्र ललित कुमार ने डीआईओएस से शिकायत की है। इसमें कहा कि उसने सवा दो घंटे में बी कापी को भर लिया था। इसके बाद में शिक्षक से बी कापी की मांग की। तो उन्होंने बी कापी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed