फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Board

पहले दिन हुआ 14769 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Tue, 12 May 2020 08:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
UP Board
बदायूं। जिले में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन सभी शिक्षकों ने सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए मूल्यांकन किया। वहीं जेडी ने भी पांच मूल्यांकन केंद्रों को देखा। साथ ही सामाजिक दूरी और मास्क लगाकर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार से पांच मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं चेक की। इसमें राजकीय महिला इंटर कॉलेज में 2907 और राजकीय इंटर कॉलेज में 3405 उत्तर पुस्तिकांए इंटर की चेकिंग हुई। वहीं श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज कॉलेज में 3446, इस्लामियां इंटर कॉलेज में 1951 और वैदिक रुकुंम सिंह इंटर कॉलेज में 2970 हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं चेक हुई। उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करने से पूर्व सभी शिक्षकों का थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। वैदिक रुकुंम सिंह इंटर कॉलेज में थर्मल स्क्रीनिंग कर डॉक्टर को दो शिक्षकों का तापमान ज्यादा मिला। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां पहुंचकर दोबारा जांच होने पर उनका तापमान सही मिला। इसके बाद में उन्हें स्कूल जाने दिया। लेकिन स्कूल में उनके द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं कराया गया। ऐसे में वह वापस घर लौट गए। वही जेडी प्रदीप कुमार सिंह ने भी पांच मूल्यांकन केंद्रों को देखा। साथ ही सामाजिक दूरी और मास्क लगाकर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed