{"_id":"883501794b9d837a566526cc57a11f8d","slug":"up-basic-shikshak-sangh-rath-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायदे याद कर कार्रवाई करे प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायदे याद कर कार्रवाई करे प्रदेश सरकार
अमर उजाला, बदायूं
Updated Wed, 13 Jan 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक के अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष आनंदपाल सिंह राणा ओर प्रदेश कमेटी के संयुक्त मंत्री तेजबहादुर की अगुवाई में शिक्षकों का रथ दोपहर में पहुंचा। मंडल अध्यक्ष श्री राणा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वायदा किया था कि प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों को अनुदानित कर उनमें कार्यरत शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस दिशा में विभागीय स्तर से कार्रवाई के लिए भी प्रयास किए गए लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक सुध नहीं ली है।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि प्रदेश की सरकार की उदासीनता की वजह से बेसिक स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। सपा सुप्रीमो को उनका वायदा तभी याद आएगा जब पूरे प्रदेश में शिक्षक एकजुट होंगे। स्थानीय स्कूल और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने शिक्षक नेताओं का स्वागत भी किया। इस मौके पर अतरसिंह यादव, रामामेहन शर्मा, शैलेंद्र कुमार, गंगाचरन श्रीवास्तव, गीता यादव, ईश्वर प्रसाद, रजनी,मधु वैश्य, पूनम, राजपाल शाक्य और एमपी सिंह तोमर आदि मौजूद थे।