{"_id":"65fd91fea1744d05ab7c8b77e7bf910a","slug":"until-july-15-sugar-mills-full-payment-must-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई तक चीनी मिलों को करना होगा पूरा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई तक चीनी मिलों को करना होगा पूरा भुगतान
बदायूं
Updated Wed, 10 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखूपुर स्थित सहकारी चीनी मिल और बिसौली की यदु शुगर मिल पर पर किसानों का 60 करोड़ 75 लाख तीन हजार रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। उच्च न्यायालय के आदेश पर चीनी मिलें अब बकाए का 25 प्रतिशत पंद्रह जून तक और शेष भुगतान 15 जुलाई तक करेंगी।
बुधवार को सभाकक्ष में जिलाधिकारी शंभूनाथ ने गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निरंतर आदेश के बावजूद किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो सका है। अब सभी चीनी मिलें उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन करते हुए समयबद्ध ढ़ंग से भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि तय समय में भुगतान नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि शेखूपुर स्थित सहकारी चीनी मिल द्वारा 32 करोड़ 80 लाख 99 हजार के सापेक्ष 14 करोड़ 65 लाख 47 हजार के भुगतान के बाद भी 18 करोड़ 15 लाख 52 हजार रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान बकाया है, इन्हें 15 जून तक 25 प्रतिशत के हिसाब से चार करोड़ 53 लाख 88 हजार रुपये तथा 15 जुलाई तक 13 करोड़ 61 लाख 63 हजार रुपए का भुगतान करना होगा। बिसौली स्थित यदु शुगर मिल पर कुल 70 करोड़ 61 लाख तीन हजार का बकाया था, जिसमें 28 करोड़ एक लाख 52 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अब 42 करोड़ 59 लाख 51 हजार रुपये का भुगतान अभी भी बकाया है। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी सहित चीनी मिलों के अधिकारीगण मौजूद रहे।