फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Unruly elements entered the Buddhist story pandal and started fighting

Budaun News: बौद्ध कथा के पंडाल में घुसे अराजक तत्व, मारपीट

Sat, 19 Apr 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Unruly elements entered the Buddhist story pandal and started fighting
सिलहरी। मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी गजराज, अर्वेश, सुनील, राजवीर, अमित आदि ने बृहस्पतिवार रात बौद्ध कथा का आयोजन कराया था। रात करीब नौ बजे कुछ अराजकतत्व कथा के पंडाल में घुस आए और ग्रामीणों के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि अराजकतत्वों के हाथों मे अवैध असलहा थे। इससे पंडाल में बैठे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। मारपीट में कुछ लोग चोटिल भी हुए। शुक्रवार को जांच करने पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। इस दौरान पीड़ितों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने कथा आयोजकों को हड़काने की कोशिश की। इससे आयोजक भड़क गए और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे एसओ मान बहादुर ने आयोजकों को समझाकर कार्रवाई का अश्वासन दिया है। तब जाकर आयोजक शांत हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed