फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Union Minister of State laid the foundation of Chief Minister's Composite SchoolUnion Minister of State laid the foundation of Chief Minister's Composite School

Budaun News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने रखी मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की नींव

Fri, 02 May 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State laid the foundation of Chief Minister's Composite SchoolUnion Minister of State laid the foundation of Chief Minister's Composite School
विद्यालय निर्माण को भूमि पूजन करते केंद्रीय मंत्री और विधायक। स्रोत- आयोजक
उझानी। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बरसुआ गांव में मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडर्न विद्यालय की नींव रखी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिभावान बच्चों को जिले से बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। विद्यालय का निर्माण पूरा हो जाने के बाद बच्चे कक्षा- एक से इंटर तक की पढ़ाई एक ही परिसर में कर सकेंगे।
विज्ञापन

शिलान्यास अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि शिक्षा से ही तरक्की का रास्ता खुलता है। उन्होंने लोधी छात्रावास का जिक्र करते हुए कहा कि जिले की प्रतिभाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। छात्रावास में तैयारी करने वाले बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ किताबें भी उपलब्ध रहेंगी। विधायक हरीश शाक्य ने मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडर्न विद्यालय के निर्माण को इलाके के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई। कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार ने बेहतर योजनाएं बनाई हैं। विद्यालय के निर्माण कार्य पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर बीएसए वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य झंडू सिंह, प्रधान शोभा देवी, सचिन अग्रवाल, मोहित तोमर, अजय तोमर, किशनचंद्र शर्मा, पंकज सक्सेना, आनंद मिश्रा, सत्यवीर सिंह, उदय प्रताप सिंह, राहुल शंखधार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-------------------

भवन होगा भूकंपरोधी
यह विद्यालय करीब नौ एकड़ भूमि पर बनेगा। परिसर में 25 कमरे और बच्चों को खेलने के लिए वॉलीबाल, बैडमिंटन और बॉस्केटबाल का कोर्ट होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानक के तहत सभी सुविधाएं और विद्यालय में पढ़ाई की डिजिटल व्यवस्था होगी। विद्यालय का भूकंपरोधी तकनीक से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed