फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Union Minister of State flags off Kasganj-Aishbagh Express at Ujhani Station

Budaun News: कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का संचालन शुरू, बदायूं से लखनऊ का सफर हुआ आसान

Sun, 26 Jul 2026 02:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 26 Jul 2026 02:22 PM IST
सार

कासगंज से उझानी, बदायूं होते हुए लखनऊ को जाने वाली कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर किया। उझानी रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना की गई।

विज्ञापन
Union Minister of State flags off Kasganj-Aishbagh Express at Ujhani Station
उझानी स्टेशन से रवाना हुई कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के उझानी में कासगंज-ऐशबाग (रुहेलखंड एक्सप्रेस) एक्सप्रेस को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ (ऐशबाग) के लिए रवाना कर दिया। फूलों और गुब्बारों से सजी ट्रेन को रवाना करने से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री ने इसे जिले के विकास और सफर के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि दिल्ली के लिए इंटरसिटी शुरू कराने के बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए भी सफर आसान हो गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार पूर्वाह्न आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जिले के विकास को लेकर पार्टी नेताओं और इलाके के लोगों के बीच अहम जानकारियां साझा कीं। कहा कि राज्यसभा के लिए सांसद चुने जाने के बाद से ही उन्होंने जिले के विकास का खाका तैयार कर लिया था। हर वर्ग के लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए उन्होंने जो पहल की, उसी क्रम में सबसे पहले कासगंज से बदायूं होकर दिल्ली के लिए इंटरसिटी ट्रेन शुरू कराई गई। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से वार्ता कर जिलों के लोगों की वर्षों पुरानी मांग बदायूं से लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े केंद्रीय रेलमंत्री वैष्णव और केंद्रीय राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उद्घाटन समारोह में डीआरएम वीणा सिन्हा समेत रेलवे के अधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री समेत विधायक महेशचंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता आदि का बुके देकर स्वागत किया। करीब एक घंटे तक चले समारोह में जिले भर से भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे। 

समारोह में हुई पीएम मोदी के मन की बात
उझानी रेलवे स्टेशन परिसर में सजे पंडाल में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा समेत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना। इसके लिए पांडाल समेत परिसर में बड़ी- बड़ी स्क्रीन भी लगाई गईं। डीआरएम समेत रेलवे के अफसरों ने भी दिल्ली और लखनऊ के लिए सीधी कनेक्टिविटी शुरू हो जाने के साथ बेहतर सुविधा मुहैया कराने का दावा किया।

केंद्रीय मंत्री के साथ विधायकों ने भी किया बदायूं तक सफर
उझानी से ऐशबाग के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दोपहर 12 बजे रवाना किया जाना था, लेकिन इसे 15 मिनट देरी के साथ 12:15 बजे बदायूं के रास्ते ऐशबाग को रवाना किया गया। ट्रेन में केंद्रीय राज्यमंत्री वर्मा के अलावा विधायक हरीश शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिन अग्रवाल ने बदायूं तक सफर किया।

पहले दिन बिके महज 50 टिकट, बांटे गए पांच सौ फ्री पास
उझानी से ऐशबाग के लिए रवाना स्पेशल ट्रेन में पहले दिन सफर कराने के लिए रेलवे ने फ्री पास बांटने में भी कसर नहीं छोड़ी। स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने बताया कि डीआरएम वीणा सिन्हा ने 500 फ्री पास बांटे। फ्री पास ऐशबाग तक के लिए थे, जो एक दिन तक मान्य हैं। इसके अलावा खिड़की से करीब 50 टिकट बिके। इनमें बदायूं और बरेली तक सफर करने वाले यात्री भी शामिल रहे।

लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन रहेगी फायदेमंद
अधिवक्ता ओमशंकर भार्गव ने बताया कि कासगंज-ऐशबाग- कासगंज ट्रेन के नियमित संचालन का इलाके के लोगों को भी पूरा फायदा होगा। पहले बरेली पहुंचकर ही लखनऊ का सफर करना पड़ता था। अब दिक्कत नहीं होगी।
 

ट्रेन के संचालन से मिलेगी विकास को रफ्तार
शिक्षक सुशील सक्सेना ने बताया कि बदायूं जिले के विकास में इस ट्रेन का संचालन मील का पत्थर साबित होगा। मीटरगेज लाइन पर पहले रुहेलखंड एक्सप्रेस चला करती थी। करीब एक दशक बाद बड़ी सौगात मिली है।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, दिक्कत होगी कम
ठेकेदार रामप्रवेश यादव ने बताया कि रेलवे ने कासगंज-ऐशबाग ट्रेन का संचालन शुरू कराके इलाके के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी है। अभी कुछ और ट्रेनों के संचालन की आवश्यकता है। दिक्कत कम होगी।

केंद्रीय मंत्री की पहल लाई रंग
आचार्य केशव त्रिवेदी ने बताया कि दिल्ली के लिए बदायूं से सीधी ट्रेन चलवाकर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा पहले ही एक सौगात दे चुके हैं। दूसरी सौगात उन्होंने लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन चलाकर दी है। इससे सभी वर्गों को फायदा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed