{"_id":"67f269de5730971761054d1d","slug":"union-minister-bl-verma-said-waqf-amendment-bill-was-brought-for-marginalized-muslims-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badaun: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- वक्फ संशोधन विधेयक हाशिए पर पड़े मुसलमानों के लिए लाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badaun: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- वक्फ संशोधन विधेयक हाशिए पर पड़े मुसलमानों के लिए लाया गया
Sun, 06 Apr 2025 05:18 PM IST
आकाश दुबे
पीटीआई, बदायूं
पीटीआई, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 06 Apr 2025 05:18 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने विधेयक को लेकर कहा कि इसे संसद में भारी समर्थन मिला है। कुछ लोग इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, लेकिन कुछ नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने रविवार को भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय में पत्रकारों चर्चा के दौरान कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक गरीब और हाशिए पर पड़े मुसलमानों के लिए लाया गया है। इसको सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने से कोई नतीजा नहीं निकलेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने विधेयक को लेकर कहा कि इसे संसद में भारी समर्थन मिला है और यह मोदी सरकार की ताकत को दिखाता है। इस विधेयक की बहुत जरूरत थी जिससे आम और गरीब मुसलमान भी इसमें भाग ले सकें और उनके अधिकारों की रक्षा हो सके। विधेयक को भारी बहुमत से पारित किया गया है। साथ ही इस बात पर जोर देते हुए कहा कि कुछ लोग इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं, लेकिन कुछ नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
वह बोले कि यह विधेयक मुस्लिम समुदाय के कमजोर वर्गों, पसमांदा मुसलमानों को लाभ पहुंचाने के लिए है। इससे वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
