फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Union Minister BL Verma reached Baidharani's house, gave a check of Rs 50 lakh to wife and father.

Budaun News: बलिदानी के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पत्नी और पिता को दिया 50 लाख का चेक

Sun, 04 Aug 2024 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Union Minister BL Verma reached Baidharani's house, gave a check of Rs 50 lakh to wife and father.
ग्राम सभानगर में बलिदानी के पिता को चेक देते केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा। संवाद
इस्लामनगर (बदायूं)। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा शनिवार दोपहर बलिदानी मोहित राठौर के घर पहुंचे। उन्होंने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनकी पत्नी रूचि को 35 लाख और पिता नत्थू सिंह राठौर को 15 लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने कहा कि आप हमारे परिवार की तरह हैं और हम आपके परिवार के हैं। कभी भी आवश्यकता पड़ने पर कॉल करें। यूपी और केंद्र सरकार की ओर से जो भी सुविधाएं आएंगी। उन्हें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सभानगर गांव पहुंचे थे। वह सबसे पहले बलिदानी मोहित राठौर के अंतिम संस्कार स्थल पर गए और बलिदानी को नमन किया। इसके बाद वह बलिदानी के घर पहुंचे। उन्होंने बलिदानी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और डीएम निधि श्रीवास्तव के साथ मिलकर बलिदानी की पत्नी रूचि को 35 लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही उनके पिता नत्थू सिंह राठाैर को 15 लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बलिदानी के परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। मोहित केवल आपके बेटे ही नहीं पूरे देश के बेटे थे। उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान कर दिया। इससे बड़ा कोई बलिदान नहीं है। उन पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर केवल उन्हें ही नहीं जिले के किसी भी विधायक को कॉल कर सकते हैं। वह सभी तुरंत समाधान कराएंगे। उन्होंने बलिदानी की पत्नी और पिता को ढांढस बंधाया। इस दौरान पत्नी और पिता को जमीन के पट्टे के कागज भी दिए। वहीं पर बलिदानी के नाम से पार्क बनाया जाएगा।
इस दौरान एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, सीओ बिल्सी सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार बिसौली विजय शुक्ला, बीडीओ मुनव्वर अली, डीसीवी के डायरेक्टर हितेंद्र शंखधार और मंडल महामंत्री राजीव शर्मा समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।


इस्लामनगर में बलिदानी के नाम पर बने चौराहा
- भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी कुलदीप शर्मा और अन्य पूर्व सैनिकों ने इस्लामनगर में बलिदानी के नाम चौराहा बनवाने की मांग की है। उन्होंने नगर पंचायत और डीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि मोहित राठौर ने देश के लिए अपना बलिदान कर दिया। नगर में उनके नाम का चौराहा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed