फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Understand unsafe behavior and protect yourself.

Budaun News: असुरक्षित व्यवहार समझें और करें खुद का बचाव

Thu, 01 Oct 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Understand unsafe behavior and protect yourself.
बिल्सी के एनए कालेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक करते न्यायाधीश अखिलेश पटेल। संवाद
उझानी। नगर पालिका अशर्फीदेवी कन्या इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड की नोडल अधिकारी भारती तायल ने छात्राओं को कानूनी संरक्षण और पॉक्सो अधिनियम के बारे में बताया। सुरक्षित व असुरक्षित व्यवहार से लेकर साइबर अपराधों के बारे में भी उन्हें सचेत किया गया।
विज्ञापन

किशोर न्याय बोर्ड की नोडल अधिकारी भारती तायल ने छात्राओं को सबसे पहले पॉक्सो अधिनियम के बारे में समझाया। कहा- छात्राओं को गुड और बेड टच के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। इसके बाद खुद ही पता चल जाता है कि सामने वाले की मंशा क्या है। पॉक्सो अधिनियिम के विभिन्न प्रावधानों में सुरक्षा और संरक्षण की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। साइबर माध्यम से कोई भी उन्हें गुमराह या फिर शिकार बनाने की कोशिश करे तो पुलिस से सहयोग लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

कानूनी संरक्षण पर उन्होंने छात्राओं से संवाद भी किया। कहा- सजग रहने से तमाम तरह की दिक्कतों का समाधान हो जाता है। पुलिस की ओर से ट्रोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। उनके बारे में भी जानकारी आवश्यक है। कॉलेज की प्रधानाचार्या वीरू सिंह ने छात्राओं को सामाजिक पाठ पढ़ाया। कहा कि सामाजिक स्तर पर सभी को परस्पर संवाद करते रहना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज की शिक्षिकाओं के अलावा दो सौ से अधिक छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

बसोमा में निकाली गई जागरूकता रैली
उझानी। बसोमा के रजत शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने लोगों को यातायात नियमों के पालन, बाइक सवार को हेलमेट और कार में सीट बेल्ट लगाकर चलने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र और छात्राओं ने रास्ते में बाइक सवारों को रोककर उन्हें यातायात के नियम भी बताए। इस मौके पर शिवकुमार गुप्ता, रजत गुप्ता, राकेश शाक्य, कृष्ण शर्मा, गौरव साहू आदि मौजूद रहे। संवाद


बिल्सी के एनए इंटर कॉलेज में भी हुआ कार्यक्रम
बिल्सी। एनए इंटर कॉलेज में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ग्राम न्यायालय बिल्सी के न्यायाधीश अखिलेश पटेल ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के सामान्य प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता से अपराध की रोकथाम संभव है। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन मुन्नालाल शाक्य ने किया। नोडल अधिकारी शिवाधार सिंह ने विचार रखे। ग्राम न्यायालय से हर्षित, मनीषा गुप्ता, हेमेंद्र पाल सिंह, अजय पाल, अक्षय और सपना, रचना देशवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

युवा अपने अधिकारों को समझें और रहें सतर्क : राजवीर
बदायूं। कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी (पीए) एक्ट राजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों व बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। साथ ही पाॅक्सो अधिनियम- 2012 के प्रावधानों के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य रजनीश कुमार ने कहा कि युवा अपने अधिकारों को समझें और सतर्क रहें। हर समस्या को अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया। संचालन डाॅ. रामेश्वर दत्त मिश्र ने किया। संवाद

असहज स्थिति में बिना डरे अपनी बात बताएं : सिविल जज
कुंवरगांव। जवाहरलाल नेहरू जिला पंचायत इंटर कालेज में बुधवार को सिविल जज सदफ इमरान ने छात्र-छात्राओं को पाॅक्सो अधिनियम की जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। सिविल जज ने कहा कि किसी भी तरह की असहज स्थिति होने पर बच्चों को बिना डरे अपनी बात अभिभावक, शिक्षक या संबंधित अधिकारी तक पहुंचानी चाहिए। छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाते हुए उन्होंने अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की परेशानी होने पर उसे छिपाने के बजाय तत्काल भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. ज्ञान सिंह यादव, शिक्षक श्याम लाल साहू, फूल चंद्र रजक, जेपिका राघव, अमृता पटेल, रेणुका सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद

बिल्सी के एनए कालेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक करते न्यायाधीश अखिलेश पटेल। संवाद

बिल्सी के एनए कालेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक करते न्यायाधीश अखिलेश पटेल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed