{"_id":"67080e70358eb8ed7006c0e6","slug":"underpass-work-starts-at-nagla-sharqi-crossing-will-provide-relief-from-traffic-jam-badaun-news-c-123-1-sbly1001-127510-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नगला शर्की क्रॉसिंग पर अंडरपास का काम शुरू, मिलेगी जाम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नगला शर्की क्रॉसिंग पर अंडरपास का काम शुरू, मिलेगी जाम से राहत
विज्ञापन
बदायूं। शहर में नगला शर्की के पास अंडरपास का काम शुरू हो गया है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। यहां क्रॉसिंग से करीब 15 हजार से अधिक लोगों की आवाजाही रहती है। अंडरपास बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जिले की क्रॉसिंग लगातार बंद की जा रही हैं। लोगों की आवाजाही के लिए अंडरपास या फिर ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कचहरी से मुख्य डाकघर, एसएसपी कार्यालय होते हुए डीएम आवास को जाने वाले रोड पर नेकपुर के पास अंडरपास बनाया गया था। इसके बनने के बाद रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी गई।
वहीं रेलवे स्टेशन के नजदीक नगला शर्की के पास बने रेलवे क्रॉसिंग पर भी लंबे समय से अंडरपास बनाने की मांग की जा रही थी। इस क्रॉसिंग सेे रोजाना आठ जोड़ी से ज्यादा सवारी गाड़ी गुजरती हैं। फाटक बंद रहने से लोगों को घंटों खड़े रहना पड़ता है। अब पूर्वोत्तर रेलवे ने यहां अंडरपास बनाने का काम शुरू कर दिया है। अगले साल तक अंडरपास बनकर तैयार हो जाएगा। अंडरपास बन जाने से नगला शर्की से आने और जाने वाले लोगाें को इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर प्रधान चिंतित
नगला शर्की के पास बन रहे अंडरपास की वजह से लोगों को आवागमन में काफी राहत मिल जाएगी, लेकिन उसके बनने से नगला शर्की में जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। प्रधान नीतू सिंह ने बताया कि नगला शर्की क्षेत्र का पानी पहले रेलवे की खाली पड़ी जगह में जाता था। अंडरपास भी उसी खाली जगह के पास बनाया जा रहा है। इसके बन जाने से गांव के पानी के निकासी की समस्या खड़ी हो जाएगी। हालांकि इसको लेकर रेलवे के अधिकारियों से बात हुई थी, उन्होंने आश्वासन दिया है कि व्यवस्था कराएंगे।