फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Under Modi's leadership, every sister is becoming the power of self-reliant India: Anjula

मोदी के नेतृत्व में हर बहन बन रही है आत्मनिर्भर भारत की शक्ति : अंजुला

Sat, 18 Oct 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Under Modi's leadership, every sister is becoming the power of self-reliant India: Anjula
महिला सम्मेलन में हस्ताक्षर अ​भियान में भाग लेती मुख्य अति​थि अंजुला महौर। स्रोत- भाजपा मीडिया - फोटो : विजेथुआ धाम पर क​था के दौरान मंच पर राम भद्राचार्य से वार्ता करते धीरेंद्र शास्त्री।
बदायूं। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत बदायूं क्लब में आयोजित महिला सम्मेलन में प्रदेश मंत्री भाजपा एवं सदर विधायक हाथरस अंजुला महौर ने महिलाओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव एवं पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया और महिला स्वयं सहायता समूह योजनाओं ने करोड़ों बहनों के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की नई ज्योति जगाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब हर महिला आत्मनिर्भर बनेगी, तभी आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार होगा। साथ ही कहा भाजपा सरकार ने मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल के माध्यम से हर बहन को स्वदेशी उत्पादों से रोजगार और सम्मान दोनों दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा, डबल इंजन की भाजपा सरकार महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सतत कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान और जिम्मेदारी दोनों देती है। पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज महिलाएं वोकल फॉर लोकल के माध्यम से नए भारत की आर्थिक क्रांति की आधारशिला बन रही हैं।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, मोर्चा सीमा राठौर, प्रमिला गुप्ता, नैना गुप्ता, अनुपम पाठक, तारा राठौर, ज्ञानवती सागर, रेखा भारती, विचित्रा पटेल, सरला देवी, विनीता पाठक, मोनिका सक्सेना आदि उपस्थित रहीं। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed