{"_id":"69c034319343d225090d7baf","slug":"under-19-cricket-team-announced-prince-yadav-to-captain-badaun-news-c-123-1-sbly1001-159886-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित, प्रिंस यादव को करेंगे कप्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित, प्रिंस यादव को करेंगे कप्तानी
विज्ञापन
एसके इंटर कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत कोच
बदायूं। यूपीसीए सत्र 2026 के लिए जनपद की अंडर-19 युवा क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम का चयन हाल ही में आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया, जो यूपीसीए के एडवाइजरी बोर्ड सदस्य कर्नल सीताराम की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें प्रिंस यादव को कप्तानी सौंपी गई है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने टीम की औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि इस बार संतुलित टीम तैयार की गई है। इसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग सभी पक्षों का ध्यान रखा गया है। टीम की कप्तानी प्रिंस यादव को सौंपी गई है। टीम में दो विकेटकीपर और मजबूत बल्लेबाज शामिल किए गए है।
बल्लेबाजों में प्रिंस यादव (कप्तान), अरुण कुमार, गौरव शर्मा, सौरभ यादव, फैसल खान, उत्तम भारद्वाज और अनूप यादव को शामिल किया गया है। विकेटकीपर के रूप में दक्ष मिश्रा और सिद्धार्थ अधाना टीम का हिस्सा हैं। वहीं, गेंदबाजी में पांच मध्यम तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है। इनमें ओम हरि यादव (लेफ्ट आर्म), अमन सिंह (लेफ्ट आर्म), राहुल कुमार, अनमोल विशाल सिंह और नितिन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
स्पिन में तीन गेंदबाजों को मौका दिया गया है, जिनमें शौर्य गुप्ता (लेफ्ट आर्म), सारांश भारद्वाज (लेफ्ट आर्म) और भुवनेश कुमार (ऑफ ब्रेक) शामिल हैं। इसके अलावा ऋतिक सक्सेना और शुभम सक्सेना को अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में रखा गया है। चयनकर्ताओं का मानना है कि टीम में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण है, जो आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि खिलाड़ी बेहतर खेल दिखाकर बरेली जोन की टीम में जगह बना सकते हैं। इस मौके पर लेफ्टिनेंट आरपी शर्मा, अमरीश गोयल, रविंद्र मोहन सक्सेना, एमपी सिंह, विपिन अग्रवाल, भूपेंद्र लांबा, राहुल चौबे, अखिलेश पांडे, सचिन भारद्वाज, विशाल, अभिषेक, समर्थ सिंह आदि मौजूद रहे।