फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncontrolled truck entered shops, electric pole fell, driver and helper injured

Budaun News: बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा, बिजली का खंभा गिरा, चालक- हेल्पर घायल

Fri, 07 Mar 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck entered shops, electric pole fell, driver and helper injured
उझानी में बाजार में पलटा पड़ा सीमेंट से भरा ट्रक। संवाद
उझानी। सीमेंट की बोरिया से लदा ट्रक बेकाबू होकर बाजार में तीन दुकानों और बिजली के खंभे को चपेट में लेकर सड़क पर पलट गया। चालक और हेल्पर घायल हो गए। हादसे के बाद पहले ट्रक को खाली कराया गया, फिर दोपहर बाद क्रेन की मदद से उसे हटाया गया। इसे लेकर करीब नौ घंटे तक कछला रोड बाजार में वाहनों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे कछला रोड बाजार में हजवाई चौक मोड़ के पास हुआ। ट्रक में सीमेंट की बोरिया लदी थीं, जिन्हें बदायूं में उतारा जाना था। बाजार में ट्रक बेकाबू का हो गया। बिजली के खंभे को चपेट में लेने के बाद ट्रक ने तीन दुकानों को चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रक पलट गया। दुकान स्वामियों में सबसे ज्यादा नुकसान स्टेशन रोड निवासी सचिन गोयल की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में हुआ है। उनकी दुकान की स्लैब और शटर के अलावा एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पड़ोस के राजीव गोयल और विशाल गोयल की दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन

हादसे के दौरान ट्रक के केबिन में फंसे चालक एटा जिले में गांव लालपुर निवासी 25 वर्षीय गौरव और हेल्पर मुन्ना घायल हो गए। दोनों को लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पहले मजदूरों के जरिये ट्रक से सीमेंट की बोरियों को अनलोड कराया, फिर क्रेन के जरिये उसे सीधा कर हटा दिया गया। इसे लेकर घंटाघर चौराहे से हलवाई चौक मोड़ तक कछला रोड बाजार में करीब नौ घंटे तक आवागमन बंद रहा। वाहनों को दूसरे रास्ते से होकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

बाजार समेत पूरे इलाके में बिजली सप्लाई ठप
- बिजली का खंभा टूट जाने के बाद आसपास की केबल भी सड़क पर गिर गई। तड़के जब इसकी जानकारी बिजली कर्मियों को हुई तो उन्होंने जेई धर्मात्मा गौड़ के साथ मौका मुआयना किया। ट्रक हट जाने के बाद बिजली कर्मियों ने नया खंभा लगाने का काम शुरू कर दिया। शाम तक सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। बाजार समेत आसपास के तीन इलाकों में भी बत्ती गुल रही। जेई ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। जेई का कहना है कि बिजली विभाग को हुए नुकसान की भरपाई ट्रक मालिक और चालक से की जाएगी।

---------------------

ट्रकों की आवाजाही से पहले भी हो चुका है हादसा
- मुख्य बाजार में रोडवेज बसों और भारी वाहनों में खासकर ट्रक की आवाजाही पर प्रतिबंध है। बरेली- मथुरा हाईवे से जुड़े भारी वाहन बाइपास से होकर निकलते हैं, लेकिन रात में कुछेक रोडवेज बसें और ट्रक बाजार में होकर निकलने लग जाते हैं। डेढ़ महीने पहले इसी तरह से ट्रक ने कश्यप पुलिया के पास बिजली के दो खंभों को चपेट में ले लिया था। हादसे तो पहले भी हो चुके हैं, लेकिन वाहनों की आवाजाही नहीं रूकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed