फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncontrolled tempo overturned on the highway, five devotees injured

Budaun News: हाइवे पर अनियंत्रित टेंपो पलटा, पांच श्रद्धालु घायल

Sun, 07 Jul 2024 05:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 07 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tempo overturned on the highway, five devotees injured
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर गल्ला मंडी के सामने शनिवार की सुबह अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। इसमें सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद छुट्टी कर दी गई। टेंपो कछला से यात्री लेकर वजीरगंज की ओर जा रहा था। हाईवे पर गल्ला मंडी के सामने एक कार के आ जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार वजीरगंज के मनौना गांव निवासी अंश, वंश पुत्र बृजमोहन, मिलक निवासी बृजमोहन पुत्र ईश्वरी प्रसाद, अलीगंज आंवला निवासी राजेश्वरी देवी पत्नी चंद्रपाल, रामनगर निवासी संजय पुत्र अनोखे लाल घायल हो गए। सभी लोग कछला गंगा घाट से स्नान करके लौट रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed