फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncontrolled tempo collided with the culvert, old man died

Budaun News: अनियंत्रित टेंपो पुलिया से टकराया, वृद्ध की हुई मौत

Wed, 06 Aug 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tempo collided with the culvert, old man died
 नरेश।फाइल फोटो - फोटो : news
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर सिमर्रा भोजपुर की छुईया की पुलिया के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी नरेश चंद्र शर्मा (60) सुबह नगर के अंबियापुर चौराहे से एक टेंपो पर सवार होकर अपने गांव को जा रहे थे। जैसे उनकी टेंपो गांव के निकट छुईया की पुलिया के पास पहुंचा। तभी एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित हो गया और पुलिया से टकरा गया। इससे नरेश चंद्र शर्मा के सिर और पैर में गंभीर चोट लग गई। साथ ही चालक आसपुर थाना आंवला निवासी पुष्पेंद्र भी मामूली रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में दोनों घायलों को नगर के सीएचसी लाया गया। जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां नरेश चंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना एसआई संजीव कुमार अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed