फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncle took his niece away saying that her mother was ill and raped her

Budaun News: मां को बीमार बताकर भांजी को ले गया मामा, किया दुष्कर्म

Wed, 06 Aug 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uncle took his niece away saying that her mother was ill and raped her
सहसवान। मामा अपनी भांजी को मां के पास ले जाने के बहाने बाइक से ले गया। कारदचौक थानाक्षेत्र के एक गांव में ले जाकर खाने में कुछ खिलाया और भांजी के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को घर ले जाते समय भी दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ आ गई तो वह भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


कासगंज जिले के थाना सोरों क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मायके में रह रही है। उसके बेटी ने बताया कि एक अगस्त की दोपहर में उसके पिता मां को दवा दिलाने गए थे। भाई गांव के ही स्कूल में पढ़ने चला गया। सहसवान थानाक्षेत्र के गांव निवासी उसका मामा इसी दौरान घर आ गया। उसने भांजी को अपनी मां व पीड़िता की नानी के पास चलने की बात कहीं और बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि कादरचौक थानाक्षेत्र के गांव नब्बी नगला ले गया। रात होने पर वह एक घर रुक गए। वहां पर पीड़िता के पेट में दर्द होने पर मामा ने दवा के नाम पर कुछ खिला दिया। रात में वहां पर दुष्कर्म किया। दो अगस्त को वह बाइक से उसे छोड़ने जा रहा था। रास्ते में उसने फिर से दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो लड़की ने शोर मचा दिया। इस आसपास के लोग पहुंचकर उसे बचाया और निकट के गांव के प्रधान के घर पहुंचाया। फिर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। सोमवार देर शाम लड़की अपनी मांग के साथ कोतवाली पहुंची और मामा श्रीपाल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजेन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed