{"_id":"671e9b980554fc9f2c0a3374","slug":"uncle-raped-his-niece-along-with-his-nephew-badaun-news-c-123-1-sbly1029-128499-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चाचा ने भतीजे के साथ भतीजी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चाचा ने भतीजे के साथ भतीजी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
उघैती। थाना उघैती क्षेत्र में एक घर के पास लगे हैंडपंप से पानी लेने गई किशोरी को चाचा-भतीजे ने अगवा कर बारी-बारी दुष्कर्म किया। आरोपी, किशोरी के रिश्ते का चाचा और चचेरा भाई होने के चलते पिछले 15 दिन से समझौते के प्रयास चल रहे थे। समझौता न होने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 13 अक्तूबर को घर के पड़ोस में लगे हैंडपंप से रात आठ बजे पानी लेने गई थी। जैसे ही किशोरी हैंडपंप पर पहुंची तो वहां पहले से ही किशोरी के रिश्ते का चाचा और चचेरा भाई खड़े थे। दोनों उसे अगवा कर बराबर में खाली पड़े एक खंडहर में ले गए। जहां दोनों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया।
बेसुध हालत में किशोरी घर पहुंची तो परिजनों ने मामले की जानकारी की। आरोपी दबंग हैं, ऐसे में समझौते के माध्यम से मामले को दबाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।