{"_id":"6492095920fb63314c0429bc","slug":"uncle-attacked-with-rod-and-injured-his-niece-badaun-news-c-4-1-187414-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चाचा ने रॉड से हमला कर भतीजी को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चाचा ने रॉड से हमला कर भतीजी को किया घायल
विज्ञापन
हमले में घायल युवती प्रियंका। संवाद
वजीरगंज। कस्बा स्थित सीएचसी परिसर में चाचा ने रॉड से प्रहार कर भतीजी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर यूपी-112 पीआरवी मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस पर हमलावर हो गया। रिवाल्वर तानकर गोली चलाने की धमकी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जिला महिला अस्पताल में वार्ड आया के पद पर तैनात बीना देवी वजीरगंज सीएचसी परिसर स्थित सरकारी आवास में बेटी प्रियंका, दो बेटों और देवर नरेंद्र निवासी गांव रूपापुर थाना सिविल लाइंस के साथ रहती हैं। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर प्रियंका की चाचा नरेंद्र से कहासुनी हो गई। परिवार के लोग बीच-बचाव कर पाते, उससे पहले ही नरेंद्र ने रॉड से प्रियंका पर हमला कर दिया। इससे प्रियंका का सिर फट गया।
घटना के बाद बीना ने यूपी-112 को सूचना दी तो पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। नरेंद्र पुलिस पर भी हमलावर हो गया। उसने रिवाल्वर तानकर गोली चलाने की धमकी दी। बाद में पुलिस ने किसी तरह से उसे पकड़ लिया और थाने ले गई। तलाशी में नरेंद्र के पास से अवैध रिवाल्वर और तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
प्रियंका ने बताया कि चाचा नरेंद्र एक महीने से उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को अवैध असलहे रखने की धाराओं में जेल भेजा है। इस संबंध में एसएचओ धनंजय पांडेय का कहना है कि घायल लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।