फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncle and nephew died after being hit by a pickup

Budaun News: पिकअप की चपेट में आकर चाचा-भतीजे की मौत

Wed, 20 Dec 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew died after being hit by a pickup
इस्लामनगर में पिकअप की टक्कर से नाले में घुसा ई-रिक्शा। संवाद
इस्लामनगर (बदायूं)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर सोमवार रात सड़क पर खड़े गांव सुराही के कुंवरपाल (56) और उनके भतीजे चंद्रपाल (27) की पिकअप की चपेट में आकर मौत हो गई। चंद्रपाल अपने ई-रिक्शा से परिवार के लोगों को रिश्तेदारी से लेकर लौट रहा था। उसमें बैठीं परिवार की तीन महिलाएं भी घायल हो गईं।
विज्ञापन

कुंवरपाल चंदौसी के फतेहपुर गांव में अपने ममेरे भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद पत्नी माया देवी (50), भतीजे चंद्रपाल व उनकी मां रंपा देवी (50), चाची वीरा देवी (45) पत्नी वेदपाल के साथ लौट रहे थे। ई-रिक्शा चंद्रपाल चला रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे इस्लामनगर पहुंचने पर ई-रिक्शा मुख्य चौराहे पर रोका और चाचा कुंवरपाल के साथ उतरकर उसके सामने ही खड़े हो गए। अन्य लोग ई-रिक्शा में बैठे रहे। इसी दौरान बिसौली की ओर से आई पिकअप चाचा-भतीजे को चपेट में लेते हुए ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा टकराने से बिजली का खंभा भी टूट गया। ई-रिक्शा का अगला पहिया नाले में जा गिरा।
विज्ञापन




वहां मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल चाचा-भतीजे और जख्मी अन्य तीनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले गंभीर हालत में कुंवरपाल को चंदौसी ले गए। वहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। बाद में मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में रात करीब 12 बजे कुंवरपाल ने भी दम तोड़ दिया। परिवार वाले उनका शव इस्लामनगर ले आए। मंगलवार दोपहर थाना पुलिस ने चाचा-भतीजे के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवार वालों ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ई-रिक्शा चलाकर गुजारा करता था चंद्रपाल

चंद्रपाल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा कर रहे था। कुछ जमीन है, जो उनके पिता के नाम है। चंद्रपाल की मौत से पत्नी सीमा का बुरा हाल है।



--

खेतीबाड़ी करते थे कुंवरपाल



कुंवरपाल तीन भाइयों में मझले थे। वह खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजारा कर रहे थे। उनके पांच बेटे और एक बेटी है, जिनमें बेटी की शादी हो चुकी है। अभी बेटों की शादी नहीं हुई है।





पिकअप की टक्कर से दंपती घायल

उझानी। दिल्ली रोड पर गांव बसावनपुर के पास मंगलवार दोपहर पिकअप ने बाइक सवार मूसाझाग के गांव माली नगला निवासी अनेकपाल (22) और उनकी पत्नी राजवती को पीछे से चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट नहीं लगाए होने की वजह से दोनों घायल हो गए। चालक पिकअप को भगा ले गया। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस कर्मी घायल दंपती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद

इस्लामनगर में पिकअप की टक्कर से नाले में घुसा ई-रिक्शा। संवाद

इस्लामनगर में पिकअप की टक्कर से नाले में घुसा ई-रिक्शा। संवाद

इस्लामनगर में पिकअप की टक्कर से नाले में घुसा ई-रिक्शा। संवाद

इस्लामनगर में पिकअप की टक्कर से नाले में घुसा ई-रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed