{"_id":"5f8f331d8ebc3e9bbc0663b6","slug":"un-identify-of-two-bodies-badaun-news-bly424005739","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो पाई दो अज्ञात शवों की पहचान, पुलिस ने किए अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो पाई दो अज्ञात शवों की पहचान, पुलिस ने किए अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पोस्टमार्टम हाउस के शवगृह में 72 घंटे रखे रहने के बाद भी दो अज्ञात शवों की पहचान नहीं हो सकी। इनमें एक व्यक्ति का नाम मालूम हो गया था लेकिन उसका पता नहीं मिल सका। इससे पुलिस उसके परिवार वालों को खबर नहीं भेज सकी। अंत में उसके शव को अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार करा दिया।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक ये व्यक्ति बिहार का रहने बाला था। उसका नाम मुन्नालाल बताया जा रहा था लेकिन मुन्नालाल बिहार प्रांत में कहां का रहने वाला था। ये किसी को नहीं पता था। लोगों ने बताया था कि मुन्नालाल गांव में आभूषणों की सफाई करने आता था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया था। उसके बारे में काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं मिल सका। उसी दिन उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। ये व्यक्ति देखने से मानसिक मंदित लग रहा था। तीन शर्ट और तीन पैंट भी पहने था। पुलिस ने उसके भी शव को मोर्चरी में रखकर 72 घंटे तक इंतजार किया, लेकिन किसी की पहचान नहीं हो सकी। बाद में दोनों के पोस्टमार्टम कराए गए। फिर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।